रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 29 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.04 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 12 हजार 117 सैंपलों की जांच में 126 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं कोरबा से 01-01, बस्तर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा एवं रायगढ़ से 02-02, बलरामपुर से 03, जशपुर एवं सूरजपुर से 04-04, सरगुजा से 07, बेमेतरा एवं दुर्ग से 08-08, राजनांदगांव से 14, बिलासपुर से 17, बलौदाबाजार से 18, रायपुर से 33 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले गरियाबंद, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।
प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 08 जिले कोंडागांव एवं दंतेवाड़ा में 01-01, बीजापुर में 02, कबीरधाम एवं बस्तर में 03-03, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं कोरबा में 06-06, धमतरी में 09 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।