कवर्धा (वीएनएस)। कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई। संचालक कृषि विपणन, भुवनेश यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा, जिला कबीरधाम की भारसाधक समिति में अध्यक्ष- नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष-चोवा साहू, सदस्य-लाला पटेल, श्रीमती रानू दुबे, संजय लिखाटे, दिनेश मानिकपुरी, रामफल कौशिक (व्यपारी प्रतिनिधि) की नियुक्ति की गई है