रायपुर (वीएनएस)। वन मंत्री मोहम्मद अकबर 30 जून को कबीरधाम दौरे पर रहेंगे। दोपहर 1.30 बजे सिवनीखुर्द में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रेंगाखार कला में ग्राम-धन भवन का लोकार्पण करेंगे और कोदो प्रोसेसिंग मशीन, तेल निकालने की मशीने का शुभारंभ करेंगे।
मंत्री अकबर दोपहर 3.20 बजे जान समस्या निवारण शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद ग्राम सिंघनपुरी में धानुक वर्मा के निवास में भेंट करेंगे। मंत्री अकबर रात्रि 8 बजे राजधानी लौटेंगे।