दिल्ली में केजरीवाल सरकार खरीदेगी 1950 नई बसें

Posted On:- 2022-06-30



नई दिल्ली (वीएनएस)। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 1950 नई बसें खरीदने का फैसला किया है। इनमें 1500 इलेक्ट्रिक और 450 सीएनजी एसी बसें शामिल होंगी। सीएम अरविन्द केजरीवाल  की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। यह बसें अगस्त-सितंबर से आनी शुरू हो जाएंगी और अगले साल सितंबर तक सभी बसें आ जाएंगी।