भारत ने आयरलैंड को चार रन से हराकर श्रृंखला पर दो शून्‍य से कब्‍जा किया

Posted On:- 2022-06-30



नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत ने डबलिन में दूसरे टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच में आयरलैंड को चार रन से हराकर श्रृंखला पर दो शून्‍य से कब्‍जा कर लिया। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट पर 225 रन बनाए। दीपक हुड्डा ने 104 और संजू सैमसन ने 77 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में आयरलैंड सात विकेट पर 221 रन ही बना पाया। कप्‍तान एन्‍डूयू बॉलबिर्नी ने सबसे अधिक 60 रन का योगदान किया।