पी.वी. सिंधु मलेशिया ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Posted On:- 2022-06-30



नई दिल्ली (वीएनएस)। पी.वी. सिंधु मलेशिया ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। क्‍वालालम्पुर में आज सिंधु ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-13, 21-17 से हरा दिया। हालांकि साइना नेहवाल पहले दौर में अमरीका की आइरिस वांग से 11-21, 17-21 से हार गईं। पुरुष सिंगल्‍स में पारुपल्ली कश्यप, दक्षिण कोरिया के हीओ क्वांग ही को 21-12, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। सुमीत रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोडी को नीदरलैंड की रॉबिन तबेलिंग और सेलेना पाइक की जोड़ी ने 15-21, 21-19, 17-21 से हराया।