बड़ी खबर : एक साथ 3 स्थानों पर आईटी के छापे...

Posted On:- 2022-06-30



महासमुंद (वीएनएस)। शहर के विभिन्न ठिकानों पर गुरुवार सुबह आयकर विभाग ने एक साथ छापेमारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महासमुंद के कारोबारियों के ठिकानों पर सेंट्रल आईटी टीम की छापेमारी जारी है। टीम असिस्टेंट डायरेक्टर आफ इनकमटैक्स (इनवेस्टिगेशन) की अगुवाई में पहुंची है।

कोलकाता से पहुंची आईटी टीम ने सूर्यकांत तिवारी, उनके चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी (वकील), मित्र अजय नायडु (ठेकेदार) के यहां एक साथ छापा मारा है। टीम फिलहाल दास्तावेजों की जांच कर रही है। सभी ठिकानों पर सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं।