मनेन्द्रगढ़ में सीएम बघेल ले रहे अधिकारियों की समीक्षा बैठक...

Posted On:- 2022-06-30



रायपुर/मनेन्द्रगढ़ (वीएनएस)। भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने गुरुवार सुबह मनेन्द्रगढ़ में अधिकारियों की समीक्षा ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों यह निर्देश दिए... - मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की टाइमिंग का प्रचार प्रसार करने के निर्देश।

- गौठान में वनोपजों के प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के निर्देश।

- अधिकारियों को नामांतरण और बंटवारे की पंजी बनाने और उसे अद्यतन करते रहने के निर्देश।

- जिले के जिन क्षेत्रों में बारिश शुरू नहीं हुई है, वहां मनरेगा के काम जारी रखने और अधूरे तालाब के गहरीकरण के निर्देश।

- अधिकारियों से कहा गया कि देवगुड़ियों के उन्नयन के कार्यों में तेजी लाएं, देवगुड़ी के उन्नयन के लिए बनाएं कार्ययोजना।

- ब्लॉक प्लांटेशन और नहरों के किनारे वृक्षारोपण में एक ही प्रजाति के फलों के पौधरोपण को प्राथमिकता दें, इससे उनके प्रसंस्करण और आमदनी वाला काम शुरू करने में मदद मिलेगी।

- स्वामी विवेकानंद स्कूल के आलावा अन्य स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता मेंटेन करने पर जोर दें।

- स्कूलों में कोर्स समय पर पूरा हो और टीचर भी समय पर स्कूल आए यह सुनिश्चित करें।

- आंगनबाड़ियों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए गर्म भोजन वितरण प्राथमिकता से हो।

- गौठान में आय बढ़ाने वाले रेंटल बिजनेस भी कर सकते हैं। रेंटल बिजनेस से अच्छी कमाई हो सकती है।

- आश्रम छात्रावासों की खाली सीटों पर जरूरतमंद बच्चों को प्रवेश दें।

- अधिकारियों से कहा गया कि जमीन बंटवारे के संबंध में 170 ख के नियमों का पालन करें। (इस अधिनियम के तहत आदिवासी जमीन किसी गैर आदिवासी को ट्रांसफर या बिक्री नहीं की जा सकती)

-आत्मानंद स्कूल के बच्चों को स्पोकन इंग्लिश अच्छी प्रैक्टिस कराए।

-जाति और आय प्रमाण पत्रों के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें।

- प्राचार्य और अन्य अध्यापक आपस में तथा बच्चों से स्कूल में अंग्रेजी में बात करेंगे तो इससे वहां का माहौल अच्छा रहेगा।