रायगढ़ (वीएनएस)। रायगढ़ के एक ट्रांसपोर्टर के घर गुरुवार सुबह आयकर विभाग का छापा पडऩे से हड़कंप मच गया है। इनकम टैक्स की टीम ने आज सुबह से ही रायगढ़ के ढिमरापुर स्थित आशीर्वाद पुरम कॉलोनी में एक ट्रांसपोर्टर के यहां दबिश दी। जय अम्बे ट्रांसपोर्ट संचालक का आशीर्वादपुरम कॉलोनी में मकान में इनकम टैक्स की टीम सुबह 7 बजे से पहुंची है और जांच कर रही है। बताया जा रहा है टीम ओडिशा से पहुंची है। महजेनको कंपनी में जय अम्बे ट्रांसपोर्ट का काम चलता है। वहीं बताया यह भी जा रहै है कि यह ट्रांसपोर्टर गवर्नमेंट के लिए कोयले की ट्रांसपोर्टिंग करता है साथ ही उसके पास काफी गाड़ियां हैं। रायपुर की बहुत बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी है। और कोरबा और बिलासपुर में भी शाखा है। आईटी की टीम ट्रांसपोर्टर के घर के अंदर जांच पड़ताल कर रही है।