रायगढ़ (वीएनएस)। देश के कई हिस्सों में अराजकता का आलम देखा जा रहा है। वहीं राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हुई निर्मम हत्या का विरोध किया जा रहा है। जिसके तहत रायगढ़ शहर में भी विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा नेता गुरुवार की सुबह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पर एकत्रित हुए। सभी ने कन्हैया लाल अमर रहे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही आतंकवाद का पुतला दहन किया।