जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होंगी राज्यपाल

Posted On:- 2022-06-30



रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल 01 जुलाई को रायपुर गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होने वाले रथ यात्रा में शामिल होंगी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा अत्यंत ही हर्षाेल्लास के साथ संपन्न होने जा रही है। रथ यात्रा का प्रारंभ आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया को होता है, इस दिन भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम तथा बहन सुभद्रा के साथ अपने मौसी के घर जाते हैं और सात दिन विश्राम करने के पष्चात् आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दषमी तिथि को वापस लौटते हैं।