कोरोना से मृत व्यक्ति के आश्रित को आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

Posted On:- 2022-06-30



नारायणपुर (वीएनएस)। कोरोना से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक अनुदान सहायता राशि राज्य आपदा मोचन निधि से उपलब्ध कराने के लिए तहसीलदार ओरछा तथा मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर मृतक स्व. मुराराम वड़दा के परिजन डाली वड़दा (पत्नी) ग्राम कुतुल, तहसील ओरछा को 50 हजार रुपए अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।