भैयाथान (वीएनएस)। पंडित रविशंकर त्रिपाठी महाविद्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैयाथान के प्राचार्य डॉ अशोक शर्मा 30 जून को सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने पर उनके पूर्व छात्र, जनप्रतिनिधि सहित महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें शाल,स्मृति चिन्ह भेंटकर विदाई दी।
पंडित रविशंकर त्रिपाठी महाविद्यालय के प्राचार्य डा अशोक शर्मा का 30 जून सेवा का आखिरी दिन था। उन्हें विदाई देने के लिए महाविद्यालय में सुबह से ही चहल पहल थी। विदाई कार्यक्रम में शर्मा ने कहा कि किसी शिक्षक की पहचान उसके शिष्य से होती है जब स्वामी विवेकानंद का डंका विश्व में बजा तब उनके गुरु परमहंस की पहचान विश्व में हुई इसलिए शिक्षक का पुरुस्कार शिष्य ही होते हैं। जीवन में भी सलाहकार, शिक्षक,मंत्री, वैद्य सच बोलने वाले होने चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र शर्मा,प्रकाश दुबे,सुनील साहू,श्यामाचरण चतुर्वेदी व पूर्व छात्र सिद्धार्थ सिंह ने भी अपने विचार रखे। सभी ने शर्मा के कार्यों व सिद्धांतों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन रंजीत साटपटे व आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक चोल साय चेरवा ने किया।
इस दौरान प्राचार्य शर्मा की पुत्री डॉ. दीपा शर्मा, शांतनु गोयल, शिव पांडेय, महाविद्यालय के शिक्षक रविशंकर चौहान, राम कुमार कुजूर, अजय, दिनेश कैवर्त, अनुराधा तिर्की सहित अद्रीयाना तिर्की, घनश्याम सांडिल्य,संजीव विश्वकर्मा, कुंतेलाल, भारती सिंह, हुकुम साय सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।