बलौदाबाजार(वीएनएस)।प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना जिलें के विभिन्न चयनित गांवों के युवकों को निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण के लिए 25 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किये गए है। इसके तहत कॉलेज में संचालित ऑन जॉब रोल जैसे असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, डोमेस्टिक डाटा एट्री ऑपरेटर, सेल्फ एम्प्लायड टेलर, सैम्पलिंग टेलर, रिटेल सेल्स एसोसिएट, लॉजीस्टीक से संबंधित कोर्स कोर्स में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत पूर्णताः निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 10 वीं उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। जिला कौशल विकास प्राधिकरण बलौदाबाजार, संयुक्त जिला कार्यालय, परिसर कक्ष नं. 70 में आवेदन जमा कर सकते है।