लखनपुर (वीएनएस)। लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभाकक्ष में 30 जून, गुरुवार की दोपहर लगभग 3 बजे से जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंहदेव, नवनियुक्त किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंहदेव, जनप्रतिनिधियो सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आइसोलेशन सेंटर को यथावत रखने, सीसीटीवी कैमरा में अतिरिक्त खर्च न करने, प्रसव कक्ष को सप्ताहिक बाजार स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में वैकल्पिक व्यवस्था करने ,वार्ड बॉय के मानदेय में ₹1000 अतिरिक्त बढ़ोतरी करने, आयुष्मान हेल्थ कार्ड से भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज पश्चात डॉक्टर द्वारा लिखी समस्त दवा उपलब्ध कराने, अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची प्रदर्शित करने, नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार सुधार करने, डीएमएफ के कर्मचारियों को 89 दिन के पश्चात सेवानिवृत्ति दिए जाने, जयसुरन दास के मानदेय में ₹2000 की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जयसवाल, एल्डरमैन शराफत अली ,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी एस मारको, BETO श्रीमती सी नागवंशी, बीपीएम साधना लकड़ा, सुपरवाइजर जितेंद्र मिश्रा, फार्मासिस्ट अमित सिसोदिया, वकील खान सहित हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहे।