कांकेर (वीएनएस)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकरी सुमीत अग्रवाल ने कार्य में लापरवाही बरतने पर कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत माटोली, हरिहरपुर, देवपुर और रविन्द्रनगर के ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत माटोली के सचिव नूतन निषाद, ग्राम पंचायत हरिहरपुर के सचिव रत्तीराम उइके, ग्राम पंचायत देवपुर के सचिव अर्चित मुखर्जी और ग्राम पंचायत रविन्द्रनगर के सचिव विद्युत जयधर को कार्य में लापरवाही बरतने एवं वित्तीय अनियमितता के प्रकरण में छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुषासन तथा अपील नियम 1999 के नियम 4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में ग्राम पंचायतों के चारों सचिवों का मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।