गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर प्रभात मलिक ने गरियाबंद जिले में विभिन्न विभागों/निगम/मंडल/कंपनी/बोर्ड के अधीन स्वामित्व की अनुपयोगी शासकीय भूमि के व्यवस्थित विकास तथा सदुपयोग के लिए पुनविर्कास का योजना के अनुमोदन के लिए जिला स्तरीय परियोजना समिति का गठन किया है। उक्त समिति के अध्यक्ष कलेक्टर गरियाबंद होंगे तथा पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश रायपुर, कायर्पालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (भ/स) संभाग गरियाबंद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद गरियाबंद समिति के सदस्य होंगे। इसके अलावा कायर्पालन अभियंता छत्तीगसढ़ गृह निर्माण मंडल रायपुर को संयोजक सदस्य नियुक्त किया गया है।