गरियाबंद (वीएनएस)। जिले के मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत मैनपुर-गोबरा मार्ग में पुल-पुलियों का निर्माण शीघ्र होगा। विभाग की ओर से इस मार्ग में वृहद पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। विगत दिवस ग्राम पंचायत गोबरा में पुल निर्माण के प्रकाशित खबर के संबंध में छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क अभिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई गरियाबंद के कायर्पालन अभियंता प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2007-08 में मैनपुर से गोबर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। स्वीकृति उपरांत अनुबंध पश्चात मार्ग गोबरा से मैनपुर कुल लम्बाई 21.20 किलोमीटर में से 5 किलोमीटर का बी.टी कार्य 31 मार्च 2014 को पूर्ण किया गया है। शेष लम्बाई 16.20 किलोमीटर का पुन: निविदा उपरांत वर्ष 2017-18 में स्वीकृति पश्चात 31 मार्च 2018 को पूर्ण कराया गया, जो पांच वर्ष संधारण अवधि अंतर्गत संधारित है। पूर्व में निर्मित 5 किलोमीटर मार्ग का नवीनीकरण कार्य के लिए वर्ष 2021-22 में स्वीकृति प्राप्त हुई है व 30 अप्रैल 2022 को नवीनीकरण/ मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया गया है। वृहद पुल-पुलियों का निर्माण व स्थल चयन प्रस्ताव परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-2 गरियाबंद की ओर से किया जाता है व उनके द्वारा उक्त मार्ग में पुल-पुलियों को वृहद पुल में प्रस्तावित किया गया है। शासन से स्वीकृति उपरांत उक्त मार्ग में वृहद पुल का निर्माण किया जाएगा। कार्यपालन अभियंता वर्मा ने यह भी बताया कि वर्ष 2003-04 में जोबा से खरता मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। स्वीकृति के पूर्व आर.डी. 4600 मीटर में रपटे का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया गया था। उक्त स्थान में नदी की चौड़ाई 138 मीटर है। पीएमजीएसवाय के दिशा निर्देश अुनसार वर्ष 2014 में वृहद पुल प्रस्तावित किया गया। आवश्यकतानुसार संधारण केलिए अनुबंधित ठेकेदार से मरम्मरत कार्य कराया गया है। वर्ष 2017-18 में पीएमजीएसवाय भाग-2 के अंतर्गत जोबा से खरता सड़क के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण हेतु प्राप्त स्वीकृति में अनुसार रपटा का मरम्मत कराया गया था। विगत 6 सितम्बर 2021 की अतिवृष्टि के कारण रपटा ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया। आवागमन बहाल करने के लिए पुन: मरम्मत कराया गया। अत्यधिक बारिश के वजह से रपटा पुन: क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसकी मरम्मत केलिए विभाग की ओर से 46.22 लाख का प्राक्कलन तैयार का स्वीकृति केलिए शासन को प्रेषित किया गया है। राशि स्वीकृति उपरांत उक्त स्थान पर वृहद पुल का निर्माण किया जाएगा।