बीजापुर (वीएनएस)। ग्रामीण क्षेत्रों में रेशम उद्योग को बढ़ावा देने व ग्रामीणों को रोजगार एवं आय में वृद्धि किये जाने के उददेश्य से वर्ष 2021-22 में जिला प्रशासन के सहयोग से नवीन चयनित परियोजना स्थल शासकीय नरियल परिक्षेत्र पामलवाया विकासखंड बीजापुर में 05 हेक्टेयर क्षेत्र में टसर खाद्य पौधरोपण कार्य हेतु 6.93 लाख रुपए की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति 05 हेक्टेयर क्षेत्र में टसर खाद्य साजा/अर्जूना पौधरोपण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
टसर खाद्य साजा/अर्जूना पौधें जो कि टसर कृमिपालन के कार्य में आते है। पौधरोपण के अंतर्गत कुल 2380 मानव विकास दिवस सृजित हुआ है। जिससे लगभग 50 स्थानीय हितग्राही/श्रमिक लाभान्वित हुए है। आगामी पांच वर्षों में पौधों के कृमिपालन योग्य होने के पश्चात ग्राम के ही स्थानीय हितग्राहियों को स्व-सहायता समूह के माध्यम से कृमिपालन कार्य कराया जाना है, जिसमें प्रतिवर्ष लगभग 1.50 लाख नग ककून उत्पादन कि संभावना है, जिनका विक्रय पश्चात् मूूल्य लगभग 2.25 लाख रुपए है, जिनका सीधा लाभ हितग्राहियों को प्राप्त होगा, जिनसे उनके आर्थिक जीवन स्तर एवं आय वृद्धि में सुधार होगा। इसी तरह हितग्राहियों की ओर से उत्पादित ककून का जिले में टसर धागाकरण का कार्य किया जाकर हितग्राहियों को अधिक से अधिक सृजन कर लाभान्वित किया जा सकता है।