बीजापुर (वीएनएस)। एसडीएम भोपालपटनम नारायण गबेल ने भोपालपटनम तहसील के बारेगुडा उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 107 क्विंटल खाद्यान की कमी पायी गयी। उक्त संदर्भ में दुकान संचालक से जवाब तलब कर आवश्यक कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए है।