भूतपूर्व सैनिकों व विधवाओं के बच्चों के लिए रायपुर में छात्रावास की व्यवस्था

Posted On:- 2022-06-30



कांकेर (वीएनएस)। लेफ्टिनेंट कर्नल उदय कुमार टी.(सेवानिवृत्त) ने जानकारी दी है कि भूतपूर्व सैनिकों व विधवाओं के बच्चों के लिए षिक्षा सत्र 2022-23 के लिए रायपुर में छात्रावास की व्यवस्था की गई है। जिन भूतपूर्व सैनिकों व विधवाओं के बच्चे रायपुर में पढ़ रहे हैं या पढ़ने वाले हैं वे 10 जुलाई तक आर्मी नम्बर, रैन्क और नाम, पुत्र-पुत्री का नाम जो पढ़ रहे हैं या पढ़ने वाले हैं। अध्ययन कर रहे स्कूल व कॉलेज का नाम व मोबाईल नम्बर इत्यादि का विवरण जिला सैनिक कल्याण कार्यालय पुराना कचहरी परिसर कांकेर में जमा कर सकते हैं।