कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर का स्थानांतरण जिला बस्तर होने पर कांकेर जिले के अधिकारी कर्मचारियों की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने कांकेर जिले में 04 नवंबर 2020 को कलेक्टर के पद पर कायर्भार ग्रहण किये थे और 01 वर्ष 08 माह तक जिले के कलेक्टर के पद पर कार्य किये। उन्होंने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कांकेर जिले में कार्य करते हुए लोगों का विश्वास और स्नेह मिला। जिले के सभी अधिकारी-कमर्चारी शासकीय कार्य को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठ के साथ पूर्ण करते है, मैं उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करता हॅू। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसे संकट काल में भी कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिला और टीम भावना के साथ कार्य करने का प्रतिसाद मिला है, जिसे भूल नहीं पाऊंगा। सरकार के सोच के अनुरूप जिले में संचालित जनकल्याणकारी कार्यों को अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से समय पर पूर्ण करते हैं, जिससे मुझे कर्मचारियों के प्रति विश्वास बढ़ा है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जी.आर नाग, डिप्टी कलेक्टर आस्था बोरकर, जिला खाद्य अधिकारी टी.आर ठाकुर, वंदना त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अधीक्षक बी.डी. मानिकपुरी ने किया। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर धनंजय नेताम, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर, महिला व बाल विकास अधिकारी सीएस मिश्रा, जिला कोषालय अधिकारी रामानंद कुंजाम सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।