‘‘पौधा तुुँहर दुआर’’ के तहत् 31 जुलाई तक निःशुल्क पौधों का वितरण

Posted On:- 2022-06-30



कोण्डागांव(वीएनएस)। छत्तीसगढ शासन की मंशा अनुरूप दक्षिण कोंडागांव वनमंडल द्वारा ‘पौधा तुुँहर दुआर ’ कार्यक्रम के तहत् 1 से 31 जुलाई के लिए निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम प्रांरभ किया गया है। पौधा तुंहर दुआर योजना के तहत् वनमंडल द्वारा ‘फोन लगाओ पौधा पाओ‘ योजना के तहत् दूरभाष नम्बर जारी किये हैं। जिसके द्वारा आम जन द्वारा मोबाईल नंबर 7587014628 पर कॉल कर अपने निजी भूमि में रोपण हेतु अपनी रूचि अनुरूप पौधों की मांग करते हुये पंजीयन कराया जा सकता है। पंजीयन उपरांत आवेदक के पते पर पौधा तंुहर दुआर हेतु निर्धारित शासकीय वाहन के द्वारा आवेदक द्वारा मांग किये हुये पौधों को निःशुल्क पहुंचाकर उपलब्ध कराया जावेगा। इस संबंध में वनमंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे पौधा प्राप्ति हेतु निर्धारित नंबर 7587014628 पर अधिक से अधिक फोन कर निःशुल्क पौधा प्राप्त करें एवं उनका रोपण कर अपने शहर गांव को हरा-भरा बनावें साथ ही जन सामान्य के लिये निःशुल्क पौधा वितरण हेतु कोण्डागांव के वन चेतना केन्द्र ‘आमचो सरगी प्रकृति हर्र’ मर्दापाल रोड में निःशुल्क पौधा वितरण केन्द्र भी स्थापित किया जा रहा है। जहां आकर वे स्वयं निजी भूमि में पौधा रोपण हेतु पौधे निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।