कमल स्व सहायता समूह व दीप स्व-सहायता समूह को मत्स्य बीज का वितरण

Posted On:- 2022-06-30



समूह की महिलाओं ने कहा मछली पालन से आर्थिक रूप से आमदनी बढ़ाने में मिलेगी मदद-

जशपुरनगर (वीएनएस)। जिले में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने व उनके आय में वृद्धि करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से गौठान में महिलाओं का समूह बनाकर विभिन्न शासकीय योजनओं के तहत लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में मत्स्य विभाग की ओर से मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत तालाबों में स्पान संवर्धन के तहत मनोरा विकासखंड के भभरी गौठान में कमल स्व-सहायता समूह को 25 लाख स्पान (मत्स्य बीज), 1 नग जाल व 2 क्ंिवटल सरसों खली प्रदाय किया गया। साथ ही फरसाबहार गौठान के दीप स्व सहायता समूह को मछली बीज वितरण कर संचयन भी कराया गया तथा मछली परीपूरक आहार व सीफैक्स भी प्रदान किया गया है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि गोठान के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों से महिलाओं को जोड़ा गया है। जिससे उन्हें आमदनी हो रही है। इसी तारतम्य में मछली बीज भी उपलब्ध कराया गया है। जिससे समूह से जुड़ी सभी महिलओं को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। मत्स्य अधिकारी ने बताया कि बघिमा मत्स्य बीज फार्म में बीज का उत्पादन शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि 29 जून 2022 तक 220 लाख स्पॉन मत्स्य बीज का उत्पादन कर लिया गया है।