कृषि मंडियों में भार साधक समितियों की नियुक्ति, आदेश जारी

Posted On:- 2022-06-30



समितियों की माध्यम से होगा कार्यों का संचालन

जशपुरनगर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की सभी 69 कृषि उपज मंडी समितियों में भार साधक अधिकारियों के स्थान पर भार साधक समितियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्यों समेत कुल 07 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। संचालक, कृषि विपणन, रायपुर की ओर से इन भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भार साधक अधिकारियों के माध्यम से संचालित हो रहे कार्यों का संचालन अब समितियों के माध्यम से होगा। जिसके अंतर्गत कृषि उपज मंडी समिति जशपुर के लिए भारसाधक समिति में अध्यक्ष कपिल देव भगत, उपाध्यक्ष बसंत बेक व सुरेन्द्र राम नाग, ईश्वर यादव, पूरन वर्मा, भुवन सिंह, रामकुमार गुप्ता को सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार कृषि उपज मंडी समिति पत्थलगांव में अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुप्ता व श्यामसुन्दर अग्रवाल, रविशंकर खुटिया, फिलोमन भगत, विजय भास्कर शर्मा, नरेश कुमार चौधरी को सदस्य बनाया गया है।