जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल के निर्देशन में खाद्य विभाग की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग की प्राप्त शिकायत पर जशपुर नगर के विभिन्न होटल, ढाबों में छापा मार कर कार्यवाही की गई। खाद्य अधिकारी ने बताया कि कार्यवाही के दौरान 12 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर संबंधित पर प्रकरण तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरणों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।