बालोद (वीएनएस)। जिले के डौण्डी विकासखंड के ग्राम पंचायत बिटाल के आश्रित ग्राम हितकसा में जल जीवन मिशन अंतर्गत उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण और घरेलू नल जल कनेक्शन केलिए 80.39 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कायर्पालन अभियंता आर.के. धनंजय ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए एक नवीन हैंडपम्प स्थापित की गई है। इससे ग्रामीणों को पर्याप्त पानी मिल रहा है। गांव में पहले से पांच हैण्डपम्प स्थापित है और सभी चालू स्थिति में है। साथ ही ग्राम हितकसा में जल जीवन मिशन के तहत उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण व घरेलू नल जल कनेक्शन के लिए 80.30 लाख रुपए स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिससे यहां के ग्रामवासियों को उनके घर पर ही शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।