फ्लोराइड रिमुवल प्लांट के पानी को पेयजल उपयोग में लाने की दी गई समझाईश

Posted On:- 2022-06-30



  बालोद (वीएनएस)। जिले के गुंडरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गुरेदा में कुछ दिन पूर्व कुछ जल स्त्रोतों में फ्लोराइड स्वीकार मात्रा से अधिक पाए जाने की जानकारी मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गुंडरदेही, कायर्पालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बालोद, जनपद पंचायत गुंडरदेही के मुख्य कायर्पालन अधिकारी, तहसीलदार गुंडरदेही और सरपंच गुरेदा की ओर से संयुक्त रूप से ग्राम में निरीक्षण किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालक अभियंता आर.के. धनंजय ने बताया कि ग्राम गुरेदा में पेयजल व्यवस्था के तहत 05 विभागीय हैंडपंप के द्वारा पेयजल आपूर्ति की जा रही है तथा ग्राम में 04 फ्लोराइड रिमूवल प्लांट स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम में वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था के तहत पंचायत स्तर से 03 नलकूपों (नदी किनारे, आवास पारा तथा शीतला मंदिर) में पावर पंप लगाकर पेयजल की पूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों को पेयजल के लिए समझाईश दी गई है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से आवास पारा में स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थापित किया गया है। गुरेदा में जल जीवन मिशन अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शन उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण के लिए 171.25 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है व निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है