कृषि उपज मंडी बालोद में भार साधक समिति की नियुक्ति

Posted On:- 2022-06-30



बालोद (वीएनएस)। कृषि उपज मंडी बालोद में संचालित हो रहे कार्यों का संचालन अब भार साधक समितियों के माध्यम से होगा। कृषि विपणन शाखा रायपुर के संचालक भुवनेश यादव ने आदेश जारी कर कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 (क 24 सन 1973) की धारा 57 की उप धारा (1) के खंड (ख) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राम जी ठाकुर डिप्टी कलेक्टर जिला बालोद के स्थान पर निम्नलिखित व्यक्तियों की समिति को उनके कायर्भार ग्रहण दिनांक से कृषि उपज मंडी समिति बालोद जिला बालोद की भारसाधक समिति के रूप में नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार भोलाराम देशमुख समिति के अध्यक्ष होंगे। इसी प्रकार बसंत सोनबेर उपाध्यक्ष, नागेश देवांगन सदस्य, भूपेश कुमार नायक सदस्य, ममता चंद्राकर सदस्य, चतुर सिंह तारम सदस्य और हर्षित जैन (व्यापारी) सदस्य होंगे।