बेमेतरा (वीएनएस)। जिले के विकासखंड साजा के अंतर्गत देवकर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कल शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विलास भोसकर संदीपान ने किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को खूब मन लगाकर पढ़ने व अपने परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करने की अपील की। साथ ही कार्यक्रम की शुरूआत स्कूली बच्चों की ओर से छ.ग. राजगीत- अरपा पैरी के धार......... गीत गायन कर किया गया। कलेक्टर ने शाला परिसर में वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष जांत्री बिहारी साहू, एल्डरमेन रोशन अग्रवाल, सतीश ढीमर, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुंजाम, अजय अग्रावाल, विद्यालय के प्राचार्य अनिल डाहले समेत स्कूल बच्चे व शिक्षक उपस्थित थे।