पुन्नीलाल पटेल होंगे कृषि उपज मंडी समिति बेमेतरा के भारसाधक समिति के अध्यक्ष

Posted On:- 2022-06-30



बेमेतरा (वीएनएस)। कृषि उपज मंडी समिति बेमेतरा के भारसाधक समिति के अध्यक्ष पुन्नीलाल पटेल होंगे। इस संबंध में कृषि विपणन रायपुर के संचालक ने छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत प्राप्त प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कृषि उपज मंडी समिति बेमेतरा के भारसाधक समिति में कविता साहू उपाध्यक्ष होंगी। दयासिंग वर्मा, ईश्वरी साहू, शिव बंजारे बोरदेही, प्रितेश गिलड़ा और कामता गायकवाड़ कृषि उपज मंडी समिति बेमेतरा के भारसाधक समिति के सदस्य होंगे। कृषि उपज मंडी के कार्य अब भारसाधक समिति की ओर से संचालित किए जाएंगे। इसके पहले भारसाधक अधिकारियोें की ओर से कार्यों का संचालन किया जा रहा था।