स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक डॉ गोटा को दी गई भावभीनी विदाई

Posted On:- 2022-06-30



  जगदलपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक के पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ एआर गोटा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समारोह में कमिश्नर धावड़े ने डॉ. गोटा को सफल कायर्काल के लिए बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपायुक्त बीएस सिदार सहित संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।