जगदलपुर (वीएनएस)। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा 1 जुलाई को लेखा प्रशिक्षण शाला का शुभारंभ करेंगे। कलेक्टोरेट परिसर के संयुक्त कार्यालय भवन के द्वितीय तल पर स्थित इस प्रशिक्षण शाला के शुभारंभ के अवसर पर सांसद दीपक बैज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्टि अतिथि के रुप में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वणर्कार, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू उपस्थित रहेंगी।