जगदलपुर (वीएनएस)। कलेक्टर बंसल की ओर से प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। तहसील जगदलपुर ग्राम पथरागुड़ा निवासी मंशाराम की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री सुनिता यदु को, ग्राम प्रतापगंजपारा निवासी कृष्ण कुमार की मृत्यु आग में जलने से छोटे भाई अशोक मिश्रा को, तहसील बस्तर ग्राम बनियागांव निवासी हारावती सेठिया की मृत्यु सांप काटने से पति टोपीराम को और ग्राम रंतेगा निवासी पुनउराम कश्यप की मृत्यु सांप काटने से पिता फरसूराम सहित 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई।