बिच्छू के डंक से मृत छात्रा के परिजनों को छात्र दुर्घटना बीमा के तहत 1 लाख प्रदाय

Posted On:- 2022-06-30



बेमेतरा (वीएनएस)। बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बंधी के शासकीय प्राथमिक स्कूल में बुधवार को बिच्छू के डंक मारने से एक 8 वर्षीय छात्रा कुमारी दिव्या मंडावी की मौत हो जाने से स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत 1 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक छात्रा के परिजनों को आज गुरुवार को भेंट किया गया। कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने इस घटना पर दुख जताते हुए राजस्व पुस्तक परिपत्र आरबीसी 6-4 में निहित प्रावधानों के मुताबिक प्रकरण तैयार करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए हैं। आरबीसी 6-4 के तहत बच्ची के परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।