कृषि मंडियों में भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी

Posted On:- 2022-06-30



अब तक भार साधक अधिकारियों के माध्यम से हो रहा था कामकाज का संचालन

कोण्डागांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की सभी 69 कृषि उपज मंडी समितियों में भार साधक अधिकारियों के स्थान पर भार साधक समितियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्यों समेत कुल 07 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। संचालक, कृषि विपणन, रायपुर द्वारा इन भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भार साधक अधिकारियों के माध्यम से संचालित हो रहे कार्यों का संचालन अब समितियों के माध्यम से होगा। इसकेलिए कृषि उपज मंडी केशकाल में भारसाधक समिति के अध्यक्ष के रूप में धन्नूराम मरकाम उपाध्यक्ष युनुस पारेख, सदस्य के रूप में प्रभुलाल साहू, सुखदेव नेताम, अंकालूराम नाग, सुषमा तिवारी, ईमरान आडवानी (व्यापारी प्रतिनिधि) तथा कृषि उपज मंडी समिति कोण्डागांव केलिए अध्यक्ष के रूप में मंगलूराम नेताम, उपाध्यक्ष बिरस प्रसाद साहू व सदस्य के रूप में लोकमत दीवान, परनिया पटेल, बंशी यादव, ताराचंद चोपड़ा (व्यापारी प्रतिनिधि) को नियुक्त किया गया है।