दुर्ग (वीएनएस)। आज कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों में पदस्थ 4 कर्मचारियों को उनके साथियों की ओर से सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। भू-अभिलेख शाखा से आदित्य श्रीवास्तव सहायक ग्रेड-2 ने 40 वर्ष, शिशुपाल चंद्राकर सहायक अधीक्षक ने 39 वर्ष, आशा देशपांडे सहायक ग्रेड 2 ने 32 वर्ष और भगवान दास बारले ने 32 वर्ष की एक लंबी सेवा प्रशासन को समर्पित की है। विदाई समारोह के इस अवसर पर दुर्ग के एसडीएम मुकेश रावटे ने सभी सेवानिवृत्त कमर्चारियों का सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।