बलौदाबाजार (वीएनएस)। 29 जून को देश में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में कैप आॅफिस में कलेक्टर डोमन सिंह की ओर से महान सांख्यिकीविद् प्रो. पी. सी. महालनोबिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया गया एवं सभी को सांख्यिकी दिवस की शुभकामनाएँ दी गई। इसके साथ ही सहायक संचालक सुमीत कुमार मेरावी ने महालनोबिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया।
महालनोबिस जी भारतीय सांख्यिकी संस्थान के जनक के रूप में जाने जाते है। कलेक्टर सिंह डोमन सिंह ने बताया कि आंकड़ों की उपलब्धता योजनाओं के क्रियान्वयन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। सांख्यिकीय आंकड़ों के बिना योजना का सफल क्रियान्वयन संभव नहीं है। मेरावी ने महलनोबिस के जीवन परिचय के साथ भारतीय सांख्यिकी व योजना में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जिला योजना व सांख्यिकी कार्यालय की ओर से सांख्यिकी दिवस के उलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय - सतत खेती से खाद्य सुरक्षा, सुपोषण व शून्य भुखमरी हासिल करने में सांख्यिकी का योगदान था। जिसमें प्रथम स्थान अंजली साहू, द्वितीय स्थान नीरज गुप्ता व तृतीय स्थान दीपक तिवारी ने प्राप्त किया। प्रतिभागियों को कलेक्टर की ओर से प्रसशस्ति-पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी सत्यनारायण प्रधान व सहायक सांख्यिकी अधिकारी योेगेन्द्र कंवर व कार्यालय के समस्त कमर्चारी उपस्थित थे।