
धमतरी (वीएनएस)। विगत दिनों पूर्व राजस्थान के उदयपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ दो असामाजिक तत्व के लोगो ने कन्हैया लाल टेलर की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि वो भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया में प्रोफाइल लगाई थी उसके बाद कन्हैयालाल को इस दो असामाजिक तत्व युवकों ने जान से मारने की धमकी दी उसने इस घटना की जानकारी से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया पुलिस प्रशासन ने दोनों के मध्य समझौता कराकर यह कह कर छोड़ दिया कि तीन.चार दिन शांत बैठे उसके बाद या मामला स्वता ही शांत हो जाएगा और यह कह कर इस मामले को यूं ही छोड़ दिया गया। कन्हैया 6 दिनों तक अपनी दुकान बंद रखी जब सातवें दिन वह अपनी दुकान पर गया तो उन असामाजिक तत्व युवकों ने कपड़े का नाप देने के नाम पर दुकान में गला रेत कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और यह घटना यहीं तक सीमित नहीं रहा गला रेतने के बाद बाकायदा इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया गया और नूपुर शर्मा के साथ साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना केवल राजस्थान में ही सीमित नहीं हुआ बल्कि पूरे देश भर में लोग इस घटना की कड़ी शब्दो मे निंदा कर रहे हैं वा हिंदू समाज इसके लिए आक्रोशित है। लगातार कांग्रेस शासित राज्य में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार व हत्या से संपूर्ण हिंदू समाज आक्रोशित है जिसके विरोध में लगातार सभी जगह प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से इसका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा रहे हैं। इस घटना को संज्ञान में लेकर धमतरी जिला के भाजयुमो भोथली मंडल के कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर राजस्थान सरकार व कांग्रेस का पुतला दहन कर इसका आक्रोश व्यक्त किया है । वही इस घटना के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है मंडल अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि अगर इस घटना को पुलिस प्रशासन संज्ञान में लेकर दोषियों के ऊपर पूर्व से कार्यवाही किए रहती है तो आज कन्हैया लाल की हत्या नहीं होती। लगातार प्रशासन को अपने ऊपर जान से मारने की धमकी मिलने जैसी घटना से अवगत कराने के बाद भी प्रशासन सुस्त रवैया व सरकार के दबाव में कार्यवाही ना करने के कारण कन्हैया लाल की हत्या हुई है जिसकी मैं कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं दोषियों को फांसी की सजा नहीं हुई तो यह आक्रोश प्रदर्शन पूरे देश भर में दिखेगा। लोग जगह.जगह इसका विरोध प्रदर्शन आक्रोश निरंतर करते रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में मंडल प्रभारी रिंकू सेन, भाजपा महामंत्री बल्ला चंद्रकार, किसान मोर्चा शोशल मीडिया प्रभारी प्रीतम साहू,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री धरम वीर, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक साहू,बंटी रामटेके,कार्यालय मंत्री डोमेश्वर साहू, रवि साहू, कोषाध्यक्ष रविकांत साहू, गिरधर सार्वा ,रोशम गोस्वामी,देवेश साहू ,पुष्पेंद्र साहू, प्रकाश ध्रुव आदि।