डीएसपी जीसी पति, मुख्य लिपिक साहू, उप निरी साहू पुलिस विभाग से हुए सेवानिवृत्त

Posted On:- 2022-06-30



धमतरी (वीएनएस)। धमतरी पुलिस विभाग में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जीसी पति, मुख्य लिपिक निरीक्षक अ मानसिंह साहू,उप निरीक्षक चिरौंजी लाल साहू की सेवा अवधि पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। जिन्हें आज पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने स्मृति चिन्ह भेंटकर शाल, गिफ्ट एवं श्रीफल से सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दिये।

सेवा निवृत्त उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जीसी पति उप निरीक्षक के पद पर दिनांक 09.12.1988 में भर्ती होकर जिला राजनांदगांव, रायपुर ,बिलासपुर,कवर्धा ,दुर्ग दंतेवाड़ा ,अंबिकापुर, जशपुर, धमतरी जिले में पदस्थ रहकर कार्यरत रहे तथा 33 वर्ष 6 माह तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान किये हैं। इसी प्रकार मुख्य लिपिक निरीक्षक (अ) मानसिंह साहू सहा उप निरीक्षक अ के पद पर दिनांक 01.09.1983 में भर्ती होकर जिला रायपुर एवं जिला धमतरी पुलिस कार्यालय में पदस्थ रहकर कार्यरत रहे। इन्होंने पुलिस विभाग में लगभग 39 वर्ष 05 माह तक सेवा प्रदान किया गया है। उप निरीक्षक चिरौंजी लाल साहू आरक्षक के पद पर दिनांक 20.11.1981 को भर्ती होकर जिला रायपुर एवं जिला धमतरी में विभिन्न थानों मे पदस्थ रहकर कार्यरत रहे। पुलिस विभाग में लगभग 40 वर्ष 7 माह तक अपनी सेवाएं प्रदान किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जीसी पति ने अपने अनुभव को उपस्थित स्टॉफ के साथ साझा किया। मुख्य लिपिक निरीक्षक अ मान सिंह साहू,उप निरीक्षकचिरौंजी लाल साहू ने भी अपना अपना अनुभव साझा किया। पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को आश्वस्त किया की भविष्य में कभी मेरी जरूरत पड़े तो सीधे आप लोग मेरे पास चले आना मैं आप लोगों का सहयोग जरूर करुंगा।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल, सेवा निवृत्त उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जीसी पति, उप पुलिसअधीक्षक सारिका वैद्य, उप पुलिस अधीक्षक अजाक रागिनी मिश्रा, निरीक्षक सत्यकला रामटेके, प्रभारी शिकायत शाखा, सेवा निवृत्त मुख्य लिपिक मानसिंह साहू निरीक्षक अ,रक्षित निरीक्षक के देव राजू,लक्ष्मी ध्रुव उप निरीक्षक अ ,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,सनत वर्मा उनि अ सूबेदार रेवती वर्मा,सउनि प्रेम प्रसाद उपाध्याय,दिनेश चंदेल,शिव मिश्रा एवं अन्य पुलिस अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दिये।