जांजगीर-चाम्पा (वीएनएस)। आमतौर पर किसी कलेक्टर या अधिकारी का अन्यत्र स्थानांतरण होने पर जिले के अन्य अधिकारी-कमर्चारी उनसे मिलने पहुंचते हैं, लेकिन जांजगीर-चाम्पा जिले के कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला लीक से हटकर अपने अधिकारी-कर्मचारियों से स्वयं मिलने उनके दफ्तर पहुंच गए।
जिले से बेमेतरा जिला स्थानान्तरण होने पर कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आज कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों के एक-एक कक्ष में जाकर न सिर्फ उनसे मुलाकात की, अपितु उनके कायर्काल में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों की ओर से दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए शासकीय कार्यों को और भी बेहतर ढंग से करते रहने कहा। कलेक्टर शुक्ला ने अलग-अलग सभी विभागों के कक्ष में जाकर सभी कमर्चारियों और अधिकारियों से हाथ मिलाया। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है और आज उनका भी इसी प्रक्रिया के तहत स्थानांतरण हुआ है। आप सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों को पहले जैसा ही निर्वहन करते रहेंगे। कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट के सभी शाखाओं के कमर्चारियों-अधिकारियों से मुलाकात की।