आकस्मिक मृत्यु के 9 प्रकरणों में 36 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Posted On:- 2022-06-30



जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 9 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 36 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले की तहसील डभरा के ग्राम कलमा के देव कुमार की सपर्दंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि ग्रहण बाई, ग्राम खरकेना के राजकुमारी सिदार की सपर्दंश से मृत्यु होने पर उनके पति लखनलाल सिदार, ग्राम छुछुभांठा के रोहनी बाई की अग्निदुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके पति विजय कुमार, तहसील जांजगीर के ग्राम बसंतपुर के शरद कुमार यादव की की सपर्दंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि भारती यादव, तहसील पामगढ़ के ग्राम बारगांव के फिरतू राम वानी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि रदुतिया बाई, तहसील बाराद्वार के ग्राम कुधरीटार के देवेश प्रताप की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि सरस्वती, तहसील जैजैपुर के ग्राम हसौद के अमृत बाई की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पति श्री समारू राम, तहसील मालखरौदा के ग्राम फगुरम के सुभाष जोशी की सपर्दंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि सुखमत बाई और तहसील मुख्यालय चन्द्रपर की अंजली देवांगन की सपर्दंश से मृत्यु होने पर उनके पिता चुड़ामणी देवांगन को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।