जिपं सीईओ ने मसूरी में दिया गोठानो में संचालित आजीविका गतिविधियों पर व्याख्यान

Posted On:- 2022-06-30



राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना की प्रशिक्षु अधिकारियों ने की तारीफ

रायपुर (वीएनएस)। लाल बहादुर शास्त्री नेशनल ऐकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी में 21 जून को आई ए एस प्रोफेशनल कोर्स फेस 2 में प्रशिक्षु आई ए एस अधिकारियों को छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित महत्वकांक्षी एवं गरीबी उन्मुलन से संबंधित महत्वपूर्ण योजना; "आर आई पी ए (ग्रामीण औद्योगिक पार्क केन्द्र), जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजिविका के नये अवसर प्रदान करने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने व ग्रामीण जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक कार्य किये जाते हैं", के विषय पर व्याख्यान देने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य से आई ए एस रवि मित्तल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर को आमंत्रित किया गया था।

मित्तल द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर विकास खण्ड के नवागांव ल ग्राम पंचायत में निर्मित गोठान में स्थापित (आर आई पी ए) का विडियों के माध्यम से वहा संचालित होने वाली विभिन्न आजिविका गतिविधियों से अवगत कराया।

व्याख्यान में नवागांव ल ग्राम पंचायत के सरपंच भागवत कुमार साहु भी उपस्थित होकर प्रशिक्षु आई ए एस अधिकारियों को जानकारी प्रदान की। इस व्याख्यान के दौरान महिला स्व सहायता समुह की कुछ सदस्यों द्वारा जीवंत संवाद किया गया ।जिसका वहां उपस्थित प्रशिक्षु आई ए एस एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रशंसा एवं सराहना की गई एवं भविष्य में आयोजित होने वाले व्याख्यान में महिला स्व सहायता समुह को वार्ता हेतु आमंत्रण दिया गया ।