
रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 30 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.25 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 13 हजार 384 सैंपलों की जांच में 167 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।वहीं 94 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब 933 मामले सक्रिय हैं।
आज दंतेवाड़ा, बीजापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, महासमुंद एवं बलरामपुर से 01-01, धमतरी, मुंगेली एवं जशपुर से 02-02, कोरबा से 03, जांजगीर-चांपा से 05, कबीरधाम एवं सूरजपुर से 06-06, सरगुजा, राजनांदगांव एवं बलौदाबाजार से 08-08, बेमेतरा एवं बिलासपुर से 12-12, दुर्ग से 33, रायपुर से 55 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।वहीं 3 जिले गरियाबंद, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।
प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 09 जिले कोंडागांव में 01, दंतेवाड़ा में 02, बस्तर एवं बीजापुर में 03-03, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं कोरबा में 07-07, धमतरी एवं कबीरधाम में 08-08, बालोद में 10 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।