इज़राइल में संसद भंग, पहली नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे

Posted On:- 2022-07-01



इज़राइल (वीएनएस)।  इज़राइल में  संसद भंग कर दी गई है और अब पहली नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे। इज़राइल में चार वर्ष से भी कम समय में यह पांचवां चुनाव होगा। इज़राइल की संसद, नेसेट में  प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट को पर्याप्‍त मत न मिलने से प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। इज़राइल के इतिहास में किसी प्रधानमंत्री का यह सबसे छोटा कार्यकाल है। विदेश मंत्री याएर लैपिड कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे।