रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह इन दिनों तेलंगाना प्रवास पर है। शुक्रवार को तेलंगाना में विधानसभा गोशामहल के महेशनगर में माहेश्वरी समाज एवं राजस्थानी समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने डॉ रमन सिंह का आत्मीय स्वागत किया। डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर पोस्ट करते गए स्वागत करने वालो को उनके इस स्नेह के लिए आभार जताया है।