
रायपुर/दिल्ली (वीएनएस)। पूर्व सांसद रामविचार नेताम ने अपनी पत्नी के साथ संसद भवन में बूस्टर डोज लगवाई। ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए सांसद नेताम ने लिखा : 'मैने अपनी पत्नी के साथ संसद भवन में कोविड टीके की बूस्टर डोज लगवाई। प्रदेश के टीकाकरण के पात्र सभी लाभार्थियों से कोरोना बीमारी से बचाव के लिए अपील करता हू कि वे समय पर बूस्टर डोज लगवाये, सरकार के टीकाकरण अभियान को सफल बनाये।'
मैने अपनी पत्नी के साथ संसद भवन में कोविड टीके की बूस्टर डोज लगवाई। प्रदेश के टीकाकरण के पात्र सभी लाभार्थियों से कोरोना बीमारी से बचाव के लिए अपील करता हू कि वे समय पर बूस्टर डोज लगवाये, सरकार के टीकाकरण अभियान को सफल बनाये। pic.twitter.com/ODMejfbxBB
— Ramvichar Netam (@RamvicharNetam) July 1, 2022
आपको बता दें कि वैक्सीन की एक अतिरिक्त खुराक को ही प्रिकॉशन या बूस्टर डोज कहा जाता है। इसे एहतियाती खुराक भी कहा जा रहा है। यह खुराक लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ बनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में असरकारक सिद्ध होती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक, देश में 15 साल की उम्र से ज्यादा की आबादी में से लगभग 96 फीसदी को कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है, जबकि इसी उम्र की आबादी में से लगभग 83 फीसदी को दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। इसके अलावा 2.4 करोड़ से अधिक हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 की उम्र से ज्यादा के लोगों को एहतियाती खुराक भी दी जा चुकी है। 12 से 14 साल उम्र वर्ग के 45 प्रतिशत लोगों को भी पहली डोज दी जा चुकी है।