रायपुर (वीएनएस)। अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में 2 जुलाई स्थापना दिवस मनाया जायेगा। इस मौके पर सुबह 10 बजे महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय की विकास यात्रा पर केंद्रित डॉकुमेन्ट्री "सफरनामा" का प्रदर्शन किया जायेगा। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को "बी " सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा। वहीं विभिन्न विधाओं पर केंद्रित ग्रीष्मकालीन कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को पुरस्कार तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेवभाई शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष एवं अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी, समिति के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार अग्रवाल, जैतू साव मठ के सचिव महेंद्र अग्रवाल, समाजसेवी अवनींद्र अग्रवाल, रामपाल अग्रवाल, उषाबाई अग्रवाल, श्यामकली अग्रवाल, रमेश अग्रवाल तथा महाविद्यालय के डायरेक्टर डा वी.के. अग्रवाल विशेष अतिथि होंगे।