स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

Posted On:- 2022-07-01



जगदलपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमपुरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नानगुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करन्दोला भानपुरी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बकावण्ड में नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया गया है। इन विद्यालयों में कक्षा पहली से बारहवीं तक कक्षाएं संचालित की जाएगी। पहली से दसवीं तक की प्रत्येक कक्षा में प्रवेश हेतु 50-50 सीटें तथा कक्षा 11वीं एवं 12 वीं में संकायवार प्रवेश हेतु 50-50 सीटें शासन द्वारा निर्धारित की गई हैं। इन विद्यालयों में कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक की कक्षाओं में एक जुलाई से बच्चों की नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, जिस हेतु संबंधित विद्यालयों में प्रवेश फार्म उपलब्ध है ।