धमतरी (वीएनएस)। 1 जून से अब तक 132.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक नगरी तहसील में 214 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं भखारा तहसील में सबसे कम 62.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह धमतरी तहसील में 155.4 मिलीमीटर, मगरलोड में 154.4 मिलीमीटर, कुकरेल में 111.1 मिलीमीटर और कुरूद में 96.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।